रांची। वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह “छोटू” के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा है कि स्व.सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उन्होंने स्व.सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।