रांची। बिहार-झारखंड के नवनियुक्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त राकेश मिश्रा को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इन्डस्ट्रीज ने बधाई देते हुए उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान आयकर विभाग से जुडे कई बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्य रूप से 24 जुलाई को आयकर विभाग की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आगामी एक वर्ष तक संचालित किये जानेवाले कार्यक्रम पर विधिवत चर्चा हुई। जिसपर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त श्री मिश्र द्वारा फेडरेशन चैंबर को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील पर चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने हरसंभव सहयोग देने की बात कही। विदित हो कि 24 जुलाई को प्रत्येक वर्ष देश में आयकर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, धीरज तनेजा, महासचिव राहुल मारू, पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया, सीए अर्जुन सिंघानिया, सीए दीपक शर्मा सम्मिलित थे।
झारखंड चैम्बर ने की नवनियुक्त प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त से मुलाकात
Sourceनवल किशोर सिंह