रांची। ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआइएसएम जेडब्लूए) ने राजधानी रांची के बरियातू निवासी वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह “छोटू” के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन के रांची प्रमंडलीय अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि स्व. सिंह ने अपनी कर्मठता व ईमानदारी के बलबूते पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की थी। व्यवहार कुशल व मृदुभाषी स्व.सिंह के अकस्मात निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। श्री सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए सदैव प्रयासरत रहने वाले छोटू जी के असामयिक निधन से पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके निधन पर एआइएसएम जेडब्लूए के बिहार,झारखंड व बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, प्रदेश सलाहकार राघव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, रांची जोनल कमेटी के उपाध्यक्ष बिशु प्रसाद, पुष्कर महतो, कौशल आनंद, संदीप जैन सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।