Saturday, May 11, 2024
HomeBIHARविश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेड़ संरक्षण...

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेड़ संरक्षण का लिया संकल्प

गया । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भाजपा मानपुर नगर अध्यक्ष बाला सिंह उर्फ बाला जी के नेतृत्व में वार्ड संख्या 47 के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सूर्य पोखरा मंदिर के प्रांगण में दो अशोक का, दो आॅवला का एवं दो पीपल का पेड़‌ लगाया गया। साथ ही सम्मानित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेड़ संरक्षण का संकल्प भी लिया। उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है, यह हमें सांस लेने के लिए हवा, पीने के लिए पानी, खाने के लिए भोजन और रहने के लिए भूमि प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद चौधरी में कहा कि मानव ने अपने फायदे के लिए पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है, जिसके परिणाम स्वरूप कई समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण जैसी समस्याएं शामिल है। इसके अलावा कई बीमारियां पर्यावरण असंतुलन के कारण होता है। वहीं भाजपा मानपुर नगर अध्यक्ष बाला सिंह ने बताया कि पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन हम मनुष्य ही हैं, हमलोंग ही पर्यावरण को दूषित करते हैं अतः हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु वृक्षारोपण करनी चाहिए। बुनकर नेता दुखन पटवा ने बताया कि हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रुप में मनाया जाता है। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है, साथ ही लोगों को इससे निपटने के लिए कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इस अवसर पर दिनेश कुशवाहा, दीपक स्वर्णकार, सूर्यदेव प्रसाद, सुनील कुमार सहित अन्य भाजपा नेतागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments