Wednesday, May 8, 2024
HomeDESHPATRAसुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा, कार्यकर्ता ही होते...

सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा, कार्यकर्ता ही होते हैं संगठन की रीढ़

यूपीए सरकार के एक साल के कार्यकाल को कांग्रेसियों ने सराहा

  • रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिता के बिना संगठन के सशक्तिकरण की बातें बेमानी है। श्री सहाय गुरुवार को एचईसी परिसर स्थित अपने आवासीय कार्यालय ई-39, सेक्टर तीन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा कि पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम के बलबूते चुनाव में भी सफलता अर्जित की जा सकती है। समय-समय पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन भी मिलना आवश्यक है। श्री सहाय ने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं को उपेक्षित रखकर हम पार्टी को मजबूत बनाने में सफल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनहित के कार्यों में भरपूर सहयोग करने का निर्देश दिया। श्री सहाय ने कहा कि विगत एक वर्षों के यूपीए सरकार के कार्यकाल में जनहित के कार्यों को काफी गति मिली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यूपीए सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास के प्रिय समर्पित भाव से काम कर रही है। हर क्षेत्र में उपलब्धियों का नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के दौरान झारखंड सरकार ने जिस तरह से समस्याओं के समाधान के प्रति तत्परता दिखाई, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने समाप्ति की ओर अग्रसर वर्ष 2020 की विदाई करते हुए आनेवाले नये साल 2021 में नए उत्साह, नई उमंग व नई ऊर्जा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के नवनिर्माण के संकल्प के साथ जनहित में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सबों को क्रिसमस व नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली व राज्यवासियों के स्वस्थ रहने की कामना की।
    बैठक की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने की। श्री बैठा ने संगठन को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी हित व जनहित में सक्रियता से जुटे रहने की अपील की।
    बैठक के समापन के पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और ओपी लाला को श्रृद्धांजलि दी गई व दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
    बैठक में कांके, मांडर, नामकुम, अनगड़ा,बुढ़मू, तुपुदाना, हटिया, अपर बाजार, चांडिल सहित अन्य जगहों से प्रखंड कांग्रेस के पदधारी व पार्टी के सक्रिय कार्यकर्तागण शामिल हुए।
    इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनादि ब्रह्म, दीपक लाल, कांके प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य एनुअल हक अंसारी, मांडर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सुनील उरांव,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, चांडिल के जिला परिषद सदस्य माधो सिंह मानकी, आनंद जालान, लाल काशी नाथ शाहदेव, कुमार राजा, जाकिर हुसैन, राजेंद्र सिंह मुंडा, राजन सिंह राजा, योगेंद्र सिंह बेनी, मुमताज खान, श्याम नारायण मिश्रा, संटू सिंह, बबलू शुक्ला, कन्हैया सिंह, सतीश पाल मुंजीनी, राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments