Sunday, April 28, 2024
HomeBIHARभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 139 वीं वर्षगांठ मनाई गई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 139 वीं वर्षगांठ मनाई गई

गया । भारत वर्ष के सबसे पुरानी, प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 139 वीं वर्षगांठ गया के ऐतिहासिक कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में धूम धाम से मनाई गई।
सर्वप्रथम गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, जिला के सभी वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों, प्रखंड अध्यक्षों, पार्टी समर्थकों की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराए।झंडोत्तोलन के उपरांत कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश को ग़ुलामी की बेड़ियों से आजाद करा कर, चहुंमुखी विकास कराने वा ली कॉंग्रेस पार्टी को सत्ता में बैठी मोदी सरकार भारत को कॉंग्रेस मुक्त बनाने का सपना देख रही हैं, जिसे देश की 140 करोड़ जनता हरगिज नहीं होने देगी।
नेताओं ने कहा कि आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर नागपुर में दस लाख लोगों के साथ 139 वीं जयंती माना कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें रही है, तो दुसरी ओर संपूर्ण देश के राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी का झंडा फहरा कर कॉंग्रेस पार्टी की 139 वर्षो के गौरवशाली इतिहास की चर्चा किया जा रहा है।
नेताओं ने कहा कि पार्टी गया जिला के 24 प्रखंडों, 323 पंचायतो एवं 3240 बूथों पर पार्टी को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार के विफलताओं, एवं नाकामियों को उजागर करने का काम करेगी।
नेताओं ने कहा कि आज देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महँगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थानों के साथ छेड़छाड़, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ को देशभर में मुद्दा बना कर कॉंग्रेस नित आई ए न डी आई ए गठबंधन चुनाव लगेगी।
नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के बाद 14 जनवरी 2024 से शुरू होने वा ली न्याय यात्रा जो मणिपुर से महाराष्ट तक 14 राज्यों, 85 जिला होते हुए 6600 किलोमीटर का होगा, जो बिहार से भी होकर गुजारे गी जिसमें गया जिला में भी न्याय यात्रा की रूट बनने की संभावना है जिसकी भी तैयारी आज से शुरू कर दिया गया।
नेताओं ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 139 वीं स्थापना दिवस पर पार्टी को अपने माता-पिता के समान दर्जा देने का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया तथा कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव। राम उदय प्रसाद, सा दु लला ह फारुकी, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, सुमंत्र कुमार, डाक्टर हामिद हुसैन, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, जिला पार्षद श्वेता कुमारी, मदीना खातून, शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, नवाब अली, खालिद अमीन, रंजीत कुमार सिंह, नवल किशोर शर्मा, वीरेंद्र कुमार वीरू, शशिकांत सिन्हा, गि रे न दर कुमार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, धीरेन्द्र कुमार, भुवन राम, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद मो ज़मी ल , कॉंग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मोहम्मद कमर खान, पूर्व युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष नवीन कुमार, जगदीश प्रसाद यादव, सृष्टि बबलू, बबलू राम, अर्जुन कुमार, रामजी प्रसाद, लू ल न सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, ललन दास, कमलेश चंद्र वंशी, सकल देव चंद्र वंशी, आदि ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments