Thursday, May 9, 2024
HomeBIHARविद्या की देवी सरस्वती माँ की प्रतिमा का विसर्जन पटवाटोली में भारतीय...

विद्या की देवी सरस्वती माँ की प्रतिमा का विसर्जन पटवाटोली में भारतीय संस्कृति और परंपरा को पालन करते हुए डोली-पालकी से हुआ

गया । बसंत पंचमी के पावन पर्व सरस्वती पूजा के उपरांत विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन का आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपरा को आत्मसात करते हुए डोली- पालकी पर विसर्जन कार्यक्रम से मानपुर पटवाटोली का माहौल भक्तिमय हो गया। छात्र-छात्राएं प्रतिमा विसर्जन में भक्ति से सराबोर भजनों पर थिरक रहे थे, माता सरस्वती की डोली सहित उनको एक झलक पानी के लिए लोगों का तातां लगा रहा, सभी माता सरस्वती को हाथ जोड़कर आशीष मांग रहे थे, सरस्वती माता की जय के जयकारों से क्षेत्र गूंजायमान हुआ, पालकी-डोली पर सवार मां सरस्वती के प्रतिमा को हर्षोल्लास के साथ गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बिहार प्रदेश बनाकर कल्याण संघ, दुखन पटवा भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक, कृष्ण प्रसाद निदेशक प्रगतिपथ और देव कुमार कार्यकारी प्रधानाचार्य , प्रेम नारायण प्रसाद अध्यक्ष पटवा समाज, चंचल कुमार, मुन्ना कुमार सहित शिक्षा जगत के लिए मशहूर मानपुर पटवा टोली उमड़ पड़ा। प्रगतिपथ अकैडमी ‌ आईआईटी नगरी मानपुर पटवा टोली का उभरता हुआ विद्यालय है गोपाल प्रसाद पटवा ने विद्यालय प्रबंधन और छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments