Monday, May 6, 2024
HomeBIHARगया से हजारों की संख्या में कांग्रेसी राहुल गांधी एवम् मल्लिका अर्जुन...

गया से हजारों की संख्या में कांग्रेसी राहुल गांधी एवम् मल्लिका अर्जुन खड़गे के स्वागत हेतु 23 जून को सुबह 09 बजे पटना जाएंगे

गया । गया जिला कांग्रेस कमिटी, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, इंटक, सहित सभी प्रकोष्ठों के नेता कार्यकर्ता हजारों, हजार की संख्या में 23 जून को सुबह 09 बजे कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता देश के सजग, साहसी, संघर्षशील जनप्रिय लोकप्रिय विपक्ष की आवाज राहुल गांधी एवम् अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे जी के स्वागत एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय सदाकत आश्रम में उनके संबोधन को सुनने के लिए जाएंगे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, एन एस यू आई के रचित कुमार, कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, इंटक के जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह, कांग्रेस किसान सेल के अध्यक्ष युगल किशोर सिंह, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निराला, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मो कमर खान, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा, कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के महासचिव सुनैना रानी अंजनी आदि के इसके लिए संपूर्ण जिला में तैयारी शुरू कर दिए है।
प्रो मिठू ने कहा की 22 जून के शाम से ही बस, छोटी गाड़ियां, ट्रेन से पटना रवाना होना शुरू हो जायेंगे। इसके लिए गया रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता कैंप लगाकर बैनर, पोस्टर, तथा बैच लेकर रहेंगे जो पटना जाने वाले सभी लोगो को वितरित करेंगे। विदित हो की कांग्रेस सहित देशभर के सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओ की बैठक में भाग लेने श्री राहुल गांधी एवम् मल्लिका अर्जुन खड़गे जी सुबह 9 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद सीधे कांग्रेस पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे जहां बिहार के कोने, कोने से आए हजारों, हजार कांग्रेसी से रूबरू होते हुए उन्हें संबोधित करेंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह जी के दिशानिर्देशन में सूबे के सभी 38 जिला में इसकी भव्य तैयारी चल रही है, विपक्षी दलों के नेताओ को शुरुआती भाषण एवम् कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे देंगे, तथा सबसे अंतिम में सभी विपक्षी दलों के नेताओ की बातो को सुनने के बाद श्री राहुल गांधी जी अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने हेतु संघर्ष, आंदोलन, कार्यक्रम पर अपनी बातो को रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments