रांची। एनएसएस के स्वयंसेवक मानव हित का कार्य करते हैं। कोविड-19 जैसे महामारी में भी स्वयंसेवकों ने जान जोखिम में डालकर मानव हित का कार्य किया है। उक्त बातें कोरोनाकाल में स्वयंसेवकों के कार्यों एवं अनुभवों की समीक्षा विषयक आयोजित एक दिवसीय वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि सबों के सामूहिक प्रयास से कोविड-19 का दूसरे चक्र समाप्ति की कगार पर हैं। उन्होंने रश्मिरथी में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की लिखी कविता की पंक्तियों को सुनाया। उन्होंने कहा कि कोरोना ने मानव-मानव को दूर कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रकृति संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। अध्यक्षीय संबोधन में रांची विद्यालय की कुलपति डॉ. कामिनी कुमार ने कहा कि कोरोनाकाल की महामारी में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किया है।
वेबिनार में भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग के संयुक्त सचिव असित सिंह ने कहा कि देश में एनएसएस एवं एन वाई के 75 लाख स्वयंसेवक हैं, जिसमें से केवल एन एस एस के 40 लाख स्वयंसेवक है एवं 62 लाख युवा योद्धा के रूप में जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनएसएस के लाखों स्वयंसेवक कोरोना काल में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं एवं इनके कार्य की प्रशंसा देश के प्रधानमंत्री के मन की बात में उल्लेख किया गया।उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एनएसएस के कार्य काफी सराहनीय कार्य हैं।
बिहार और झारखंड के एनएसएस क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने कहा कि झारखंड राज्य में एनएसएस की गतिविधियां काफी सराहनीय रही है। इसमें एसएनओ,विश्वविद्यालय के समन्वयक, जिला नोडल पदाधिकारी, प्रोग्राम ऑफिसर एवं स्वयंसेवकों ने काफी कोआर्डिनेशन से कार्य किया है। झारखंड के स्वयंसेवकों ने कोरोनाकाल में अच्छी पहल की है। वेबिनार का संचालन करते हुए राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक वगैर किसी स्वार्थ के कार्य करते हैं। इनकी सामाजिक कार्यों की तुलना अतुलनीय है। उन्होंने बारी-बारी से झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के स्वयंसेवकों से कोरोनाकाल के दौरान किए गए कार्यों के अनुभवों का साझा किया। जिसमें 24 जिलों के 25 स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव रखा।
वेबिनार को डॉ.पारस नाथ मिश्रा ने भी संबोधित किया। वेबिनार में धन्यवाद ज्ञापन यूनिसेफ के कम्युनिकेशन ऑफिसर आस्था अलंग ने की। डॉ प्रियंका सिंह ने वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया। वेबिनार में राज्य के विश्वविद्यालयों के एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक क्रमशः डॉ मेरी मार्गरेट टुडु,डॉ जौनी रूफिना तिर्की, डॉ दारा सिंह गुप्ता, डॉ मसूफ अहमद, डॉ विभेष कुमार चौबे सहित सभी जिलों के नोडल पदाधिकारी , राँची विश्वविद्यालय से दिवाकर आनंद,एवं फलक फातिमा, एस के एम यू, दुमका से जतिन कुमार ,बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के रितेश कुमार, नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय के सुगंध कुमार, कोल्हान विश्वविद्यालय के शंभू शंकर बेहरा , समेत लगभग साढे तीन सौ प्रतिभागी शामिल हुए।
यूनिसेफ व रांची विवि के संयुक्त सौजन्य से वेबिनार आयोजित, एनएसएस के स्वयंसेवक करते हैं मानव हित का कार्य : बन्ना गुप्ता
स्वयंसेवकों ने कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य किया: डॉ कामिनी कुमार
Sourceनवल किशोर सिंह