Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAअंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदधारियों का सम्मान समारोह आयोजित

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदधारियों का सम्मान समारोह आयोजित

समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहना मुख्य लक्ष्य: अरविन्द कुमार

रांची : अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक चिरौंदी में संपन्न हुई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल ज्वाइंट सेके्रटरी सुरेन्द्र कपूर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार के संयुक्त सचिव ने कहा कि हम सभी को एक टीम वर्क के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है। संगठन को झारखंड के हर व्यक्ति तक मानवहित के लिए पहुंचाना है। श्री कपूर ने कहा कि समाजिक, प्रशासनिक समस्याओं को समाज के बीच तालमेल मिलाकर इसका निष्पादन करने की आवश्यकता है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि संगठन की जो गरिमा है,उसे देखते हुए कार्य करना है। इस मौके पर संगठन के पदधारियों को पहचान पत्र और संगठन का सिंबल प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश के विधि सचिव ओम प्रकाश प्रसाद, महासचिव राकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव संजय सिंह, प्रदेश संगठन सचिव सुमन कुमार सिंह, संगठन सचिव जगदीश दास, संगठन सचिव रीता कुजूर, अभिषेक सिन्हा, चतरा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, रामगढ जिला अध्यक्ष अशोक प्रजापति, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, लातेहार जिला अध्यक्ष गुडडू वर्मा, चतरा जिला उपाध्यक्ष अरूण दास, भोला ठाकुर, बबलू ठाकुर, किशोरी ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments