Monday, April 29, 2024
HomeDESHPATRAअगर कांग्रेस प्रदीप यादव को पार्टी में शामिल करती है,तो मैं...

अगर कांग्रेस प्रदीप यादव को पार्टी में शामिल करती है,तो मैं कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा- विधायक इरफान अंसारी

रांची/जामताड़ा : झाविमों विधायक प्रदीप यादव और कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया की मुलाकात के बाद कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव पर निशाना साधा है। विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि प्रदीप यादव अल्पखंख्यक विराेधी हैं। उन्हाेंने उनके पिता पूर्व सांसद फुरकान अंसारी काे जेल भेजवाने का काम किया था। कुछ अल्पसंख्यकाें काे जेल पहुंचाया जाे अब भी वही हैं। वे मुस्लिमाें पर गाेली भी चलवा चुके हैं। रिजेक्टेड माल हैं। पार्टी में आए ताे वे कांग्रेस काे ताेड़ देंगे। वे जहां जाते हैं पार्टी ताेड़ देते हैं। जाे नेता बाबूलाल मरांडी का नहीं हुआ वह कांग्रेस का कैसे हाे सकता है। प्रदेश कांग्रेस से बिना विचार विमर्श के ही साेनिया गांधी और राहुल गांधी से उन्हें मिलवाया गया। इसका विराेध करेंगे। आलाकमान और प्रदेश प्रभारी काे प्रदीप यादव के बारे में विस्तृत और सही जानकारी नहीं है। उन्हें अंधेरे में रखा गया है।सभी आला नेताओं काे उनके बारे में जानकारी दी जाएगी।

विधायक प्रदीप यादव और विधायक बंधु तिर्की को कांग्रेस में शामिल किये जाने पर बोले, विधायक इरफान अंसारी

विधायक इरफान अंसारी ने झाविमो विधायक प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल किये जाने पर कड़ा प्रतिरोध जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव अल्पसंख्यक विरोधी हैं। बंधु तिर्की सेक्यूलर हैं। उनका पार्टी में स्वागत है। लेकिन प्रदीप यादव को किसी हालत में कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। अंसारी ने कहा कि उनके साथ सात विधायक हैं। यदि पार्टी उन्हें शामिल करती है, तो न केवल मैं कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा, बल्कि आगे के लिए भी विचार करूंगा।  

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments