: झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने दैनिक समाचार पत्र खबर मंत्र और बिरसा का गांडीव के प्रधान संपादक अभय सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना में कहा है कि अभय सिंह के अकस्मात निधन से पत्रकारिता जगत में सूनापन छा गया है। उनके निधन से समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को दुख सहने का शक्ति दें।