रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव और समाजसेवी तुषार कांत शीट ने शहर के लोकप्रिय बिल्डर, समाजसेवी और पत्रकार अभय सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके असामयिक निधन से समाज को गहरा आघात पहुंचा है। पत्रकारिता जगत और समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह ने अपनी कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते काफी कम समय में समाज में एक विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन की खबर सुनकर शहर शोकाकुल हो गया। श्री शीट ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और इस दुख थी घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।
कर्मठता से अभय सिंह ने बनाई विशिष्ट पहचान : तुषार कांति
Sourceनवल किशोर सिंह