Sunday, May 5, 2024
HomeDESHPATRAईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित,संगठन की रीढ़...

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित,संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता : सुबोधकांत सहाय

देशपत्र डेस्क

रांची/ ईचागढ़ (चांडिल)। कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्पित भाव से पार्टी हित, जनहित व राष्ट्रहित में जुटे रहते हैं। संगठन के प्रति कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और उनका समर्पण अतुलनीय है। उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को चांडिल डैम रिसॉर्ट में आयोजित ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पार्टी मजबूत होती है। ग्राम, प्रखंड व जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
श्री सहाय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निज हित को त्याग कर पार्टी हित में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी सराहनीय रही है। कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना काल से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर जनता की सेवा करती आ रही है।
श्री सहाय ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा की जनविरोधी नीतियां जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से देश की जनता त्रस्त है। महंगाई पर काबू पाने में मोदी सरकार पुरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा को सत्ता में बने रहना का कोई हक नहीं है।

देश के युवा वर्ग, किसान, गरीब-मजदूर वर्ग के हितों की अनदेखी कर भाजपा सरकार बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने में लगी है। मोदी सरकार निहित स्वार्थवश जनता के हितों से बेपरवाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
श्री सहाय ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलनरत रहें। गांव और प्रखंड स्तर पर जनता को बताएं कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता को कितनी राहत थी और अब वर्तमान में भाजपा एवं केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता कमरतोड़ महंगाई से कितनी त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आंदोलन और तेज होगा।
इस अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल, कपाली, नीमडीह, कुकड़ू प्रखंड सहित अन्य जगहों से काफी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में मनमन सिंह, महिला जिला अध्यक्ष बेबी सिंह, पार्टी के समन्वयक अशोक चौधरी, कपाली नगर परिषद की अध्यक्ष शोभा रानी महतो, उपाध्यक्ष सरवर आलम, चाडिल जिला परिषद के सदस्य माधव सिंह मानकी, ईचागढ़ जिला परिषद सदस्य दलगोविंद सिंह मुंडा, ईचागढ़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दुर्योधन गोप, निमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष विपतरण महतो, ईचागढ़ जिला अध्यक्ष (लेबर सेल) कल्याण चंद्र सिंह, उपेंद्र गिरी, शैलेश सिंह, राजू चौधरी, जीवलाल सिंह मुंडा, नित्य शंकर महतो, रजिया सुल्ताना, अष्टमी रूही दास, रुकैया खातून, सुकुमार गोराई, मोहम्मद नसीम, बच्चूराम महतो, लालमोहन महतो, आनंद महली, ललित महतो, महावीर गोप, गुणाधर महतो, कुसुम कमल सिंह सरदार, संतोष साहू, मनोज मंडल, गांधी नायक सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments