Sunday, May 5, 2024
HomeDESHPATRAकृषि कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, विधेयक को बताया...

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, विधेयक को बताया किसान विरोधी


रांची। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध जताया। रैली में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। रैली में शामिल झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भारत गांवों का देश है, किसानों का देश है। विगत 70 वर्षों में कृषि क्षेत्र ही ऐसा रहा है, जो पूरी तरह से स्वतंत्र रहा और किसानों के नियंत्रण में रहा। लेकिन यह पहला मौका है जब किसान और उनके खलिहान को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने का षडयंत्र रचा गया है। आदित्य जायसवाल ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेकर देश की संपत्तियों को, खेत खलिहानों को पूंजीपतियों को सौंपने का फैसला आने वाले भविष्य के लिए घातक होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ प्रतीक के तौर पर रैली निकालकर विरोध दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि किस प्रकार यह काला कानून पूरी मंडियों को बर्बाद कर देगा और जरूरत की चीजें ,खाने पीने की चीजों की कीमतें नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। ट्रैक्टर रैली में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल,अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरंजन पासवान,जितेन्द्र त्रिवेदी,देवजीत देवघरिया, सुषमा हेम्ब्रम, राखी कौर,मोहित राज,गौरव आनन्द,सोनी नायक,शुभम राजपूत, कृष्णा सहाय,रोहन सिंह,अनिल सिंह ,नुसरत प्रवीण,सोनू सिंह,राजीव चौरसिया,आयुष अग्रवाल,राहुल रे, राजेश नायक, बाबला कुमार शामिल थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments