Thursday, May 9, 2024
HomeDESHPATRAजदयू प्रदेश अध्यक्ष का व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने किया...

जदयू प्रदेश अध्यक्ष का व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने किया भव्य स्वागत

अमरेन्द्र कुमार, गया(बिहार)
गया । गया शहर स्तिथ स्थानीय धर्म सभा भवन में गया जिला जनता दल यू का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने संवाद कार्यक्रम में जिले के जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के परिणाम से घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव में हार जीत लगा रहता है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबराते नहीं है तो आप लोगों को घबराने की क्या आवश्यकता है। पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन को निचले स्तर तक सशक्त बनाए। संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने के लिए एकसूत्र में बंध कर जमीनी स्तर पर कार्य करें। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि आपके मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे जदयू का संगठन काफी मजबूत हुआ है। प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने कहा कि गया जिले में संगठन काफी मजबूत है, इस दिशा में हम सबों को प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन जरूरी है। पूर्व मंत्री रंजू गीता ने कहां की कानून व्यवस्था को धरातल पर लाने के लिए मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण योगदान है। इसमें महिलाओं को आगे आने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जदयू नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद,ललन सिंह जिंदाबाद, उमेश कुशवाहा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाएं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अभय कुशवाहा, जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अभिराम शर्मा, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, विधान पार्षद मनोरमा देवी, पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह,पूर्व विधायक अजय पासवान, डॉ कृष्ण नंदन प्रसाद यादव,रामचंद्र प्रसाद सिंह,सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, विनोद प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, राजू बरनवाल, शौकत अली, अजय सिंह, विनोद कुमार,अवध बिहारी, कुमार गौरव, पटेल, कैलाश पासवान, नगर प्रखंड अध्यक्ष सतीश पटेल, नीरज कुमार वर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा, विनोद यादव, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मितांबरा लोहड़े, पुष्पा गुप्ता, राजेश प्रसाद, दिग्विजय कुमार, सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जदयू नेता सतीश पटेल एवं पुष्पेंदु पुष्प के आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments