Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAझारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी : अभय सिंह

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ विभिन्न वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि एवं मंहगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से जब से भाजपा सरकार में आई है, तब से आज तक जन समस्याओं एवं आम जनों के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कभी ध्यान नहीं दिया गया। केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों का ध्यान सदा ज्वलंत मुद्दों से भटकाते चली आ रही है।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में मंहगाई इतनी चरम पर है कि गरीबों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। देश का जीडीपी लगातार गिरता जा रहा है । लोग भूख से मर रहे हैं ।उन्होंने
कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सदा से गरीबों के मसीहा माने जाते हैं एवं बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सदा गरीबों के उत्थान हेतु अपनी आवाज सड़क से सदन तक बुलंद करने का काम किया है। राजद आज भी उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलकर पूरे राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर मंहगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गरीबों पर अत्यधिक बोझ डालने का काम किया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के च॔द पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की सभी सरकारी संस्थाओं को चंद पूंजीपतियों के हाथों में बेचने एवं गिरवी रखने के साथ साथ देश के लोगों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का नाकाम साजिश किया जा रहा है। जिसे देश का हर नागरिक समझ चुका है।श्री सिंह ने आगे कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कानून वापस लेने हेतु देश के किसानों द्वारा किए जा रहे आन्दोलन पर भारत के प्रधानमंत्री की खामोशी उनकी हठधर्मी एवं तानाशाही रवैये को दर्शाता है। जो देश हित एवं जनहित में ठीक संकेत नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी से गरीबों एवं किसानों के साथ साथ देश के आम लोग प्रभावित होंगे। श्री सिंह ने कहा कि यदि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून एवं पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी को केन्द्र सरकार अविलंब वापस नहीं लेती है, तो राजद पूरे राज्य स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रखेगी एवं पूर्ण रूप से राजद किसानों के समर्थन में अग्रिम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मो.इसलाम, स्मिता लकड़ा, अनिता यादव, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष र॔जन कुमार , विजय राम , राजकिशोर यादव , कमलेश यादव,जिला अध्यक्ष ,महानगर अध्यक्ष अर्जुन यादव, शौकत अंसारी ,मंतोष यादव, अंजल किशोर,इम्तेयाज हुसैन वारसी,सदाकत अंसारी, सुनिता चौधरी,सुशील कुमार,आशुतोष रंजन,पिंकी यादव, डा.मनोज, अवधेश कुमार पाल,धर्मेन्द्र सिंह, जफीर खान,हरीश तिवारी,सोनी कुमारी,ममता कुजूर,उर्मिला सोरेंग,प्रियंका सिंह,अभिषेक यादव,कृपा नंदन,राजेश्वर राय ,फहीम खान ,फिरोज अंसारी, जसीम अंसारी, अमित जयसवाल राजू गोप, विक्की यादव फरहान खान ,गायित्री देवी सहित अनेक गणमान्य नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments