Monday, May 6, 2024
HomeDESHPATRAडीआईजी राजीव रंजन सिंह की कार्यशैली को डीजीपी ने भी सराहा

डीआईजी राजीव रंजन सिंह की कार्यशैली को डीजीपी ने भी सराहा

चाईबासा से विनय मिश्रा की रिपोर्ट

चाईबासा। कोल्हान प्रमंडल के लोकप्रिय डीआईजी राजीव रंजन सिंह का 13 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली की चर्चा चहुंओर होती है। पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली माहौल बनाने में श्री सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपराध नियंत्रण और नागरिकों को बेहतर विधि -व्यवस्था प्रदान करने में श्री सिंह सदैव तत्परता से जुटे रहते हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की छवि निखारने और पुलिस के प्रति आम लोगों के विश्वास में वृद्धि करने में उनका अहम योगदान है। अपने मातहत पुलिसकर्मियों/सहकर्मियों का मार्गदर्शन करते हुए अपराधमुक्त समाज निर्माण की दिशा में वे अग्रसर हैं। डीआईजी श्री सिंह ने कोल्हान के सभी थानों में थानेदारों और अन्य पुलिसकर्मियों को निर्देशित कर रखा है कि अपनी समस्याओं को लेकर थाना आने वाले लोगों के साथ शालीनता से पेश आएं। उनकी परेशानियां दूर करने की हर संभव कोशिश करें। पीड़ित व्यक्ति या किसी और मामले को लेकर आने पर उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।
गत दिनों राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने जब सराईकेला और चाईबासा का दौरा किया और इस दौरान ग्रामीणों का पुलिस के साथ सामंजस्य और बेहतर संबंध देखा तो वे काफी प्रभावित हुए। ग्रामीण भी पुलिस विभाग के प्रमुख अधिकारी से बातचीत कर प्रसन्न हुए। वहीं, डीआईजी श्री सिंह द्वारा कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला में नक्सल विरोधी सघन अभियान की अद्यतन स्थिति से अवगत होकर डीजीपी काफी संतुष्ट हुए। पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने श्री सिंह का उत्साहवर्द्धन किया।
गौरतलब है कि डीआईजी राजीव रंजन सिंह कोल्हान प्रमंडल में अपराध नियंत्रण के लिए कमर कस कर डटे हैं। उनके प्रयासों का ही प्रतिफल है कि कोल्हान क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां काफी हद तक कम हुई है। अपराध का ग्राफ भी नीचे आया है। विधि-व्यवस्था की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर हुई है। आम लोगों के बीच श्री सिंह की छवि एक तेजतर्रार, जांबाज और कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित हुई है। आम जनता के साथ उनका व्यवहार मित्रवत होता है, वहीं, अपराधियों के लिए वह एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments