Monday, April 29, 2024
HomeDESHPATRAडॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान में बोले सुबोधकांत सहाय, धरती के...

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के सम्मान में बोले सुबोधकांत सहाय, धरती के भगवान हैं चिकित्सक

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे “थैंक यू डाॅक्टर्स” कार्यक्रम के तहत राजधानी के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर,केशव महत्तो कमलेश, अनादि ब्रह्म, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ
चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ.विधान चंद्र राय को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। सम्मान समारोह में डॉ. नम्रता, डॉ. कुशाग्र, डॉ. पूजा, डॉ. सत्यजीत, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. निशीथ कुमार, डॉ. अत्री गंगोपाध्याय, डॉ. सुबोध कृष्ण सिंह, डॉ. रूही एस सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ. हर्ष कुमार,एवं डॉ.सुरेश कौल सिंह को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह्न देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने डाॅक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन डॉक्टरों को सम्मान करने का है। चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा के प्रति जो समर्पण प्रदर्शित किया, यह काफी सराहनीय है। डॉक्टर्स की उपयोगिता कोरोना काल ने सबों को बहुत ही अच्छे ढंग से बता दिया है। डाॅक्टर्स धरती के असल में भगवान का रूप हैं। श्री सहाय ने विशेष रूप से कोरोना काल में मानव सेवा की उत्कृष्ट मिसाल पेश करने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि डाॅक्टर्स डे पर डॉक्टरों का विशेष सम्मान करते हैं। वास्तव में कोरोना के खिलाफ जंग में जांबाज योद्धा के रूप में चिकित्सकों की भूमिका रही। तभी हम इस वैश्विक महामारी से जंग जीतने में सफल हो पा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकों ने जो भूमिका निभाई, वह मानव सेवा की मिसाल के तौर पर मील का पत्थर साबित हुई है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म ने कहा कि मानव सेवा के साथ-साथ चिकित्सकों ने कोरोना काल में जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग भी दिया है।
समारोह का संचालन झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष डाॅ. सुयश सिन्हा ने किया।
इस मौके पर रांची महानगर प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल, विद्याकर कुंवर, राजेश कसेरा ,प्रिंस राज, निशा मिश्रा, ऊषा प्रसाद, सरवर पाल, अरविंद राजगढ़िया, सिल्की अजमानी, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, राहुल राय, चिंटू चौरसिया, पुनीत कुमार, अदनान शेख ,सूरज झा,विकी गोप, आवेश अख्तर, गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments