Thursday, May 2, 2024
HomeDESHPATRAदलीय आधार पर हो नगर निकाय का चुनाव : आम आदमी पार्टी

दलीय आधार पर हो नगर निकाय का चुनाव : आम आदमी पार्टी


रांची। आम आदमी पार्टी ने झारखंड में नगर निकाय कि चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग की है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी की चार सदस्यीय चुनाव समिति में शामिल दीप नारायण सिंह, प्रेम कुमार, डीएन सिंह व आबिद अली ने संयुक्त रूप से रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हेमंत सरकार जल्द से जल्द झारखंड में नगर निकाय की चुनाव दलीय आधार पर कराए।
आम आदमी पार्टी के नगर निकाय चुनाव अभियान समिति के सदस्य दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड के अधिकतर नगर निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पिछले चुनाव में जीतेकर आए। आज वही लोग नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत को चला रहे हैं। वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले लोग मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। अधिकतर लोग टैक्स के बोझ से परेशान हैं। नगर निकायों में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को जनता करारा जबाब देगी। आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में निकाय चुनाव में जनता देख रही है।
पार्टी के नगर निकाय चुनाव समिति सदस्य प्रेम कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में झारखंड के लोगों की आवश्यकता के अनुसार कार्य करने का काम करेगी। पार्टी पूरी मजबूती के साथ आने वाले समय में चुनाव लड़ेंगी।
नगर निगम चुनाव समिति सदस्य आबिद अली ने कहा कि नगर निकायों में भाजपा लंबे समय तक शासन करने के बाद भी लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है।
चुनाव समिति सदस्य डीएन सिंह ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से दलीय आधार पर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराने की दिशा में कदम उठाने की मांग की।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यकारी सचिव डा. अविनाश नारायण, वाई लाल, अजय मेहता, अजय भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments