Sunday, May 5, 2024
HomeDESHPATRAपौधारोपण कर मनाया सांसद संजय सेठ का जन्मदिन, गरीबों के बीच बांटे...

पौधारोपण कर मनाया सांसद संजय सेठ का जन्मदिन, गरीबों के बीच बांटे गए मास्क,सैनिटाइजर सहित अन्य सामग्री


रांची। छात्र क्लब ग्रुप के तत्वावधान में सांसद संजय सेठ का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। क्लब की ओर से गरीब,जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क,सैनिटाइजर, डिटॉल,बैंडेज आदि सुरक्षा किट एवं ब्रेड, बिस्कुट बांटे गए। सांसद के जन्मोत्सव का आयोजन भामा शाह नगर रिंगरोड (सुकुरहुट्टू) कांके,बूटीमोड़ एवं कोकर में भाजपा नेता एवं क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,भाजपा नेता हरिनाथ साहू,महेश चंद्रा, कुमारी पूनम, युवराज पासवान, नीतू सिंह,पूजा सिंह,संजय साहू,शत्रुघ्न साहू,शानू कुमार महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। क्लब के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। मौके पर गरीबों के बीच मिष्टान्न वितरित कर सांसद संजय सेठ के जन्मदिवस की खुशियां मनाई एवं उनके लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से कामना की। इसके पूर्व क्लब के सदस्यों ने सांसद के पिस्कामोड़ स्थित आवास पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि सेवा ही धर्म है,प्रकृति ही ईश्वर है। उन्होंने लोगों से जन्मोत्सव पर पौधारोपण करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments