Friday, May 3, 2024
HomeJHARKHANDप्रदेश सचिव अमरजीत कुमार द्वारा ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का स्वागत

प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार द्वारा ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का स्वागत

रांची। झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार द्वारा ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ईस्ट जोन प्रभारी व राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार ज़रिता लैतफलांग का स्वागत रांची हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ देकर किया गया। ज़रिता लैतफलांग तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आई है। इस दौरान वह कई मुख्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
वह एक वेबीनार का आयोजन करेंगी। साथ ही झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगी। उनके आगमन पर प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि उनके आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्य करने में उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संगठन के सदस्य अधिक से अधिक जनता तक पहुंचने में कामयाब होंगे।
झारखंड आगमन पर ज़रिता लैतफलांग ने कहा कि यहां की सरकार को काम करने में मदद करेंगे व सरकार की जो भी योजनाएं आम जनता के लिए है, उसे आम जनता तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने झारखंड प्रोफेशनल्स प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि श्री जायसवाल हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए जुटे रहते हैं। वह जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
उनके आगमन पर मौजूद एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के मार्गदर्शन से एनएसयूआई को काफी लाभ होगा और हम छात्रों की समस्याओं को हल करने में सफल होंगे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments