पटना : बिहार में कोविद -19 का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। बिहार में आज कोरोना संक्रमित के 68 नये मामले सामने आये है। सोमवार को कोरोना ने राज्य के तीन और जिले को अपने चपेट में ले लिया है। ये तीन जिले मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया है।इसके पूर्व 25 अप्रैल को एक दिन में 56 संक्रमित मिले थे। 68 और संक्रमित मिलने के बाद राज्य में इनकी कुल संख्या 345 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक संक्रमित मुंगेर और रोहतास से मिले हैं। मुंगेर से आज कुल 22 और रोहतास से 16 संक्रमित की जानकारी मिली है। संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पटना से 6 संक्रमित मिले हैं।
प्रधान सचिव ने बताया कि आज तीन नए जिलों में कोरोना का असर पहुंचा है। ये जिले हैं दरभंगा, पूॢणया और मधुबनी। उन्होंने बताया मधुबनी से पांच, दरभंगा और पूॢणया से एक-एक संक्रमित मिले हैं। इन लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री और ये कोरोना की चपेट में कैसे आए इसका विवरण जिलों से प्राप्त किया जा रहा है। सोमवार को ही भोजपुर से सात और औैरंगाबाद से पांच संक्रमित मिले हैं। इन दोनों जिलों में पूर्व में भी संक्रमित मिले हैं। हो सकता है यह उन्हीं की चेन हों। प्रधान सचिव ने कहा इनकी हिस्ट्री पता की जा रही है।
संजय कुमार ने बताया कि इन जिलों के अलावा सोमवार को सारण से एक, नवादा से एक और लखीसराय से तीन पॉजिटिव मिले हैं। लखीसराय में काफी दिनों बाद कोई संक्रमित मिला है। इसके पूर्व यहां से एक और पॉजिटिव मिला चुका है। उन्होंने बताया कि आज कुल 68 पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 345 हो गई है।
बिहार के कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिले एवं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या :-
सिवान 30, नालंदा 34, मुंगेर 90, बेगूसराय 9, पटना 39, गया 6, बक्सर 25, गोपालगंज 12, नवादा 4, सारण 4, लखीसराय 4, भागलपुर 5, वैशाली 2, भोजपुर 9, रोहतास 31 और पूर्वी चंपारण 5, बांका 2, कैमूर 14, मधेपुरा 1, औरंगाबाद 7, अरवल 4, जहानाबाद 1, मधुबनी 5, दरभंगा 1, पूर्णिया 1, कुल संख्या 345