Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAबिहार से भी भाजपा का सफाया होने जा रहा है : सुबोधकांत...

बिहार से भी भाजपा का सफाया होने जा रहा है : सुबोधकांत सहाय


रांची/बेरमो। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में भाजपा का सफाया हो गया है, अब बिहार से भी सफाया होने जा रहा है। श्री सहाय गुरुवार को बेरमो में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनहित के मुद्दों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। येन-केन-प्रकारेण सत्ता पर काबिज होने की भाजपा की प्रवृत्ति से जनता वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम घोषित होने तक भाजपा और उसके सहयोगी दल स्वयं को खुश करने के लिए अपने पक्ष में बयानबाजी कर अपनी ही पीठ थपथपाते रहते हैं और जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। भाजपा की गलत और जनविरोधी नीतियों के कारण जनता को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री सहाय ने कहा कि बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र की जनता व्यापक जनसमर्थन से महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएगी। उक्त दोनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनादि ब्रह्म, सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments