Sunday, April 28, 2024
HomeDESHPATRAभगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को मदद करेंगे विधायक राजेश कच्छप

भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को मदद करेंगे विधायक राजेश कच्छप

रांची। खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की परपोती जॉनी मुंडा के सब्जी बेचने के मामले को संज्ञान लेते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। राजधानी के नगड़ा टोली स्थित सरना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री कच्छप ने कहा कि उन्होंने खूंटी उलीहातू गांव का दौरा किया और भगवान बिरसा मुंडा के वंशज और उनके परपोते कान्हु मुंडा और परपोती जौनी मुंडा से विशेष मुलाकात कर उनके आर्थिक स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों और उनके गांव की बदहाली पर दुख व्यक्त करते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों, जिला प्रशासन एवं अधिकारियों को इसका जिम्मेवार ठहराया।
श्री कच्छप ने कहा कि जिस भगवान बिरसा मुंडा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। जिसे झारखंड में भगवान का दर्जा प्राप्त है। जिन्होंने जमींदारी प्रथा और महाजनी प्रथा को समाप्त किया। जिनकी बदौलत अबुआ दिशुम, अबुआ राज अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ। सीएनटी एसपीटी एक्ट जैसा सशक्त कानून इस राज्य को मिला, जिसके नाम से सरकारी और निजी संस्थाएं चलती हैं, उस अमर शहीद महापुरुष के वंशज आज बदहाल हैं। उन्होंने बिरसा मुंडा की परपोती जॉनी मुंडा के मुंडारी पीएचडी सहित तमाम शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने का बीड़ा उठाया और परपोते कान्हु मुंडा जो चपरासी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें सम्मानजनक पद पर पदस्थापित करने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को अपने खिजरी विधान सभा क्षेत्रों में जमीन मुहैया कराकर उनका सर्वांगीण विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों वीरों के वंशजों के शैक्षणिक, आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस ओर पहल करेंगे।
प्रेस वार्ता में जय आदिवासी केंद्रीय परिषद, आदिवासी छात्र मोर्चा, आबुआ बिहान सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की। मौके पर निरंजना हेरेंज टोप्पो, अजय टोप्पो, हलधर चंदन पाहन, करमा कलम लिंडा, मुन्ना टोप्पो, संजू मिंज, उर्मिला भगत, श्रीकांत बाड़ा, अजय भेंगरा, सुनीता केरकेटा, श्यामा केरकेटा, कुसुम मुंडा, शीतल सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments