Saturday, May 4, 2024
HomeDESHPATRAभाजपा में कार्यकर्ताओं को भी मिलता है समुचित सम्मान : गुरविंदर सिंह...

भाजपा में कार्यकर्ताओं को भी मिलता है समुचित सम्मान : गुरविंदर सिंह सेठी

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी को रेलवे उपभोक्ता सेवा बोर्ड में सदस्य नियुक्त होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गुरविंदर सिंह सेठी को पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा किए गए सम्मान समारोह के लिए युवा मोर्चा के साथियों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री, झारखंड के प्रदेश नेतृत्व और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। यहां पार्टी का हर कार्यकर्ता शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है।भाजपा ऐसी एक मात्र लोकतांत्रिक व्यवस्था में चलने वाली राजनीतिक पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को समुचित सम्मान दिया जाता है।
इस अवसर पर किसलय तिवारी ने कहा कि आज के युवाओं को गुरुविंदर सिंह सेठी से सीखना चाहिए कि कैसे एक कार्यकर्ता धीरे-धीरे काम करते हुए राजनीति की सीढ़ियों पर चढ़ता हुआ शिखर तक जा सकता है। केके गुप्ता ने कहा कि गुरविंदर सिंह सेठी को रेलवे बोर्ड में स्थान देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार। उन्होंनेे रांची वासियों को गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया। ‌ समापन भाजयुमो चुटिया मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने किया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार, डॉ.राजश्री जयंती,भाजपा झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक , भाजयुमो झारखंड प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा ,सूर्य प्रभात ,किसान मोर्चा महामंत्री ललित ओझा , वरुण साहू ,बलराम सिंह,पवन पासवान ,पूजा सिंह ,शशांक राज, श्रीनिवास ,अमिताभ धीरज ,दलबीर सिंह बीरे,सिद्धार्थ दुबे, संजय महतो,अनिता वर्मा , अशोक केसरी, रवि सिंह , छत्रधारी महतो,अशोक यादव, आशीष अग्रवाल, अक्षय पल्लव, सनोज सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, धर्मवीर सिंह ,रोहित सिंह, राजू पांडे ,विवेक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची महानगर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments