रांची। ख्यातिप्राप्त वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो नियो लॉन्च किया है। राजधानी स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत विक्रेता “नेक्सजेन” में बोलेरो एसयूवी पोर्टफोलियो की अत्याधुनिक व आकर्षक मॉडल “बोलेरो नियो” की लॉन्चिंग भारतीय स्टेट बैंक की हटिया शाखा की एजीएम गायत्री शर्मा ने किया। इस संबंध में नेक्सजेन के महाप्रबंधक (सेल्स) उपेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अत्याधुनिक सुविधायुक्त व आकर्षक रंगों में नए मॉडल की “बोलेरो नियो” विशेष रुप से शहरी क्षेत्र के ग्राहकों की मांग के अनुरूप बनाई गई है। बोलेरो नियो की तीन मॉडल बाजार में उतारी गई है। बोलेरो नियो , स्कॉर्पियो और थार के साझा थर्ड जनरेशन चैसिस पर बना है और इसमें महिंद्रा का प्रामाणिक एमहॉक इंजन लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके इंटीरियर्स प्रीमियम इटालियन डिजाइन वाले हैं। उन्होंने बताया कि नई बोलेरो की बुकिंग शुरू हो गई है। प्रतिमाह 50 वाहन बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोलेरो नियो मॉडल की पहली बुकिंग कराने वाले राजधानी रांची के दीपक कुमार हैं। श्री सिंह ने बताया कि नई बोलेरो नियो की लगभग 25 वाहन की बुकिंग हो चुकी है और दो दिनों में लगभग 25 वाहन की बुकिंग संभावित है। बोलेरो नियो सात आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि हजारीबाग व गुमला स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा के शोरूम में भी नई बोलेरो नियो लॉन्च की जाएगी।
नये बोलेरो नियो के N4 वैरिएंट की कीमत 8.48 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस,आॅल इंडिया) रखी गयी है। उन्होंने बताया कि एन-4,एन-8 एवं एन-10 मॉडल की बोलेरो नियो की अधिकतम मूल्य दस लाख रुपए से नीचे है।
प्रेसवार्ता में डीलर सेल्स मैनेजर संदीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो नियो लॉन्च
Sourceनवल किशोर सिंह