Tuesday, April 30, 2024
HomeDESHPATRAजनसमस्याओं का समाधान भाजमो की प्राथमिकता : अशोक कुमार सिन्हा

जनसमस्याओं का समाधान भाजमो की प्राथमिकता : अशोक कुमार सिन्हा


रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के रांची महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने कहा है कि जनसमस्याओं से रूबरू होते हुए उसके समाधान की दिशा में प्रयासरत रहना पार्टी की प्राथमिकता है। इस संबंध में भाजमो के संरक्षक विधायक सरयू राय द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। उनके निर्देशानुसार भाजमो के पदधारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क कर जनसमस्याओं से रूबरू होते हुए उसके समाधान के लिए यथोचित कदम उठाने में जुटे हुए हैं। श्री सिन्हा गत दिनों भारतीय जनतंत्र मोर्चा, करमटोली मंडल के सदस्यों की प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री सिन्हा ने कहा कि पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से प्रेरित होकर अन्य दलों के कार्यकर्ता भारतीय जनतंत्र मोर्चा में शामिल हो रहे हैं। पार्टी के संरक्षक सरयू राय की साफ-सुथरी राजनीतिक-सामाजिक छवि और जनसमस्याओं के प्रति उनका समर्पण देखते हुए काफी संख्या में लोग भाजमो से जुड़ रहे हैं। इसे देखते हुए जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। भाजमो के सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पार्टी के कार्यकर्ता सक्रियता से जुटे हुए हैं।
बैठक में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा महिला हितों के संरक्षण के प्रति भी समर्पित है। महिलाओं को समुचित सम्मान दिलाना, उन्हें संविधान सम्मत अधिकार दिलाना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल आदि से संबंधित एक कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत महिलाओं की समस्याओं से अवगत होते हुए उसके समाधान की दिशा में समुचित कदम उठाया जाएगा। बैठक के दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं वृद्धजनों ने वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, मुद्रा योजना, विधवा पेंशन के बारे में जानकारी दी।
श्री सिन्हा ने जनसमस्याओं से अवगत होते हुए इसके समाधान के लिए यथोचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
पार्टी के कार्यालय मंत्री डाॅ. ओमप्रकाश पांडेय ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा से जुड़ने का लोगों से आह्वान किया। बैठक में मंटू ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments