Sunday, April 28, 2024
HomeDESHPATRAरांची : रिटायर्ड डीडीसी निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

रांची : रिटायर्ड डीडीसी निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास एक अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हो गयी है। मेदांता में जांच के क्रम में रिटायर्ड डीडीसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद रांची के तीनों अस्पताल और जिस अपार्टमेंट में अधिकारी रहते हैं, वहां हड़कंप मचा हुआ है। सभी जगह को क्‍वारंटाइन किया जा रहा है। सूचना के बाद जिस अपार्टमेंट में अधिकारी रहते हैं और उक्त अस्पताल को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आये लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

वहीं पहले हिंदपीढ़ी से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। वह वेस्‍टइंडीज का रहने वाला है और जमात में रांची आया था। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे क्‍वारंटाइन में भेजा गया था। जिसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। आज उसका जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया।

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। मरीजों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हिंदपीढ़ी में शनिवार को फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके साथ ही झारखंड में मरीजों की संख्‍या 34 हो गई है। जिसमें से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक मरीज हिंदपीढ़ी का है और एक बोकारो के साड़म का है।

रिम्‍स में 93 सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जिसमें 92 सैंपल निगेटिव आये, वहीं एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया। हिंदपीढ़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 18 हो गई है। हिंदपीढ़ी से मिला 18वां कोरोना पॉजिटिव मरीज वेस्‍टइंडीज का रहनेवाला है और जमात में रांची आया था।

झारखंड में भी कोरोना अपना पांव पसारते जा रहा है। राज्‍य में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।जहां उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक कुल 29 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की झारखंड में पुष्टि हो चुकी है। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो‍मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्‍ध महिला की मौत हो गई। वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स में भी दो कोरोना संदिग्‍धों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में कब, कहां और कितने मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

1st Case : झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

2nd Case : राज्य में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था। वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था।

3rd Case : राज्य में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था। वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी। जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा गया था। वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी।

4th Case : राज्य में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीनिक के 36 लोगों को क्वारंटाइन में रखा।

5th Case : झारखंड में पांचवां केस 08 अप्रैल को सामने आया। जिसमें कुल 9 लोग संक्रमित पाये गये थे। इनमें हिंदपीढ़ी के पांच, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शामिल थे। जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है।

6th Case : झारखंड में छठा केस 09 अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा से सामने आया। जहां एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

7th Case : झारखंड में 11 अप्रैल को सातवां केस सामने आया। जिसमें कुल 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिसमें हिंदपीढ़ी का एक हजारीबाग और कोडरमा से एक-एक मरीज शामिल थे। मालूम हो कि कोडरमा से मिला संक्रमित मरीज गिरिडीह का रहनेवाला था।

8th Case : झारखंड में 12 अप्रैल को आठवां केस सामने आया। जिसमें बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।

9th Case : झारखंड में 13 अप्रैल को नौवां केस सामने आया। जिसमें कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से तीन, बोकारो तथा गिरिडीह से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

10th Case : झारखंड का 10वां मामला 14 अप्रैल को आया। जिसमें रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 2 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं सिमडेगा से एक मरीज मिला। बता दें कि सिमडेगा का यह पहला मामला है।

11th Case : झारखंड में 11वां मामला 15 अप्रैल को आया। इसमें रांची के हिंदपीढ़ी का एक पॉजिटिव मरीज शामिल है।

12th Case : झारखंड में 12वां मामला 16 अप्रैल को आया। इसमें धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया।

13th Case : झारखंड में कोरोना का 13वां मामला 17 अप्रैल को आया। इसमें राजधानी रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से तीनों कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments