रांची। रिम्स के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप की मां भानु गुप्ता के निधन पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति और ईश्वर से परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की गई।
शोक सभा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि डॉ. विवेक कश्यप सहित उनके पूरे परिवार ने जो क्रांतिकारी त्याग किया है। देश, राज्य और समाज के लिए नई दिशा देने वाला कदम है और समाज के लिए अनुकरणीय भी है।
डॉ. विवेक व उनके परिजनों के इस कदम का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने सराहना की है।
ज्ञात हो कि 11 फरवरी को रिम्स के अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप की मां भानु गुप्ता का निधन हो गया था। उसके पश्चात डॉ विवेक कश्यप और उनके परिवार ने मेडिकल छात्रों के लिए उनके पार्थिव शरीर को दान दे दिया है।
शोक सभा में विजय साहू, सुधीर राय, अमित गुप्ता, राजू गोप, आर बी सहाय शत्रुघ्न राय, संतोष शर्मा, धनेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक कुशवाहा ने दी।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यालय में शोक सभा आयोजित
Sourceनवल किशोर सिंह