Thursday, May 2, 2024
HomeDESHPATRAश्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट ने निर्धन बच्चों के बीच बांटे दैनिक उपयोग...

श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट ने निर्धन बच्चों के बीच बांटे दैनिक उपयोग की सामग्री


रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट की शाखा रांची के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने मंगलवार को कोकर स्थित चूना भट्टा, लोहरा कोचा, (इंडस्ट्रीयल एरिया) कोकर व आसपास के विभिन्न बस्तियों मे रहने वाले निर्धन परिवार के लगभग 150 बच्चों के बीच नहाने का साबुन,कपड़ा धोने का साबुन, ब्रेड बन,कलर पेन्सिल व अल्पाहार का वितरण किया गया। सेवा का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर के सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह,अमितेश जी,बाबूलाल शर्मा संजय लोहरा, रामू लकड़ा की देखरेख मे संस्था के पदधारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया। सेवा के इस कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,पुर्णमल सर्राफ, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी,निर्मल छावनिका,नन्द किशोर चौधरी,आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता, रमेन्द्र पाण्डेय,सुरेश कुमार चौधरी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments