Wednesday, May 1, 2024
HomeJHARKHANDसभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है कुरीतियां : किरण...

सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है कुरीतियां : किरण सिंह

कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगा सिटीजन एक्शन ग्रुप

  • रांची। शहर की लोकप्रिय समाजसेविका और सामाजिक संस्था सिटीजन एक्शन ग्रुप (सीएजी) की अध्यक्ष किरण सिंह ने कहा है कि सामाजिक सशक्तिकरण के लिए समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को समूल नष्ट करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और कुरीतियों का प्रचलन सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका के समान है। समाज में व्याप्त कुप्रथाओं और अंधविश्वास के कारण सामाजिक विकास बाधित होता है। इसलिए स्वस्थ और समृद्ध समाज के लिए अंधविश्वास और कुप्रथाओं को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज से अंधविश्वास का अंधेरा दूर करने के लिए चहुंओर शिक्षा का प्रकाश फैलाना जरूरी है। श्रीमती सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर कर सामाजिक नवनिर्माण के लिए सबों की सामूहिक सहभागिता भी जरूरी है। दहेज प्रथा, बाल-विवाह सहित अन्य कुरीतियां सामाजिक कोढ़ है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण सामाजिक विकास अवरुद्ध होता है। विशेषकर झारखंड के आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास व अन्य कुप्रथाओं की वजह से निर्दोष महिलाएं उत्पीड़न की शिकार होती हैं। अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्ति के लिए सरकारी और गैर सरकारी, दोनों स्तर पर शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है। समाज से अज्ञानता का अंधकार दूर हो और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का प्रकाश फैले, इस दिशा में सकारात्मक सोच रखते हुए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के वशीभूत होकर किसी की हत्या कर देना मानवता के खिलाफ है। अंधविश्वास और समाज में फैली कुरीतियों के कारण ही अबतक झारखंड का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि हम सबों का प्रयास होना चाहिए कि झारखंड के माथे से यह दाग मिटे। डायन-बिसाही का आरोप लगाकर निर्दोष महिलाओं पर अत्याचार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को भी सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास का अंधकार दूर करने के लिए वह अपने स्तर से निरंतर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ सिटीजन एक्शन ग्रुप की ओर से जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जाएगा। श्रीमती सिंह ने अन्य गैर सरकारी संगठनों/संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं से भी समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments