रांची : राष्ट्रीय स्तर की ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवी संस्था “गूंज” की झारखंड इकाई की ओर से लाॅकडाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों को सहायता पहुंचाई जा रही है। संस्था के झारखंड-उड़ीसा राज्य समन्वयक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के क्रम में आज अरगोड़ा, हरमू, किशोरगंज व आसपास के इलाकों के दैनिक मजदूर, निर्माण क्षेत्र में लगे मजदूर, रेजा-कुली आदि गरीब लोगों को “गूंज” की ओर से 8 किलो चावल, 1 किलो दाल, सोयाबीन, बिस्किट, नमक, साबुन, खाद्य तेल आदि मुहैया कराया गया।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों के स्लम एरिया को चिन्हित कर गरीब और बेसहारा लोगों को राशन व अन्य सामग्री दी जा रही है। इससे गरीबों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों के बीच राशन सामग्री बांटे जाएंगे। इस कार्य में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता दीपक प्रसाद सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।