Friday, May 3, 2024
HomeJHARKHANDराज्य के 24 DSP बने IPS अधिकारी, लंबे समय से थे इंतज़ार...

राज्य के 24 DSP बने IPS अधिकारी, लंबे समय से थे इंतज़ार में  

झारखंड पुलिस में 2017, 2018, 2019 और 2020 बैच में प्रमोशन से भरे जाने वाले IPS की 24 रिक्तियों को लेकर वरीयता को आधार बनाया गया है

रांची:

काफ़ी लंबे समय से अपनी प्रोन्नति की रह देख रहे झारखंड पुलिस सेवा के DSP के लिए ख़ुशी की खबर है। झारखंड पुलिस सर्विस के 24 DSP को SP रैंक में प्रोन्नति मिल गई है। UPSC के दिल्ली ऑफिस में सोमवार को हुए सेलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद इस प्रोन्नति पर सहमति बनी। जबकि वन सेवा के एक अधिकारी को भारतीय वन सेवा में प्रोन्नति देने पर मुहर लगी है। राज्य पुलिस सेवा के इन पदाधिकारियों को लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार था।

JPSC 2nd Batch के 3 और 3rd Batch के 1 DSP को नहीं मिली प्रोन्नति

UPSC सिलेक्शन बोर्ड ने वरीयता के आधार पर अधिकारियों की प्रोन्नति पर चर्चा की। जिसमें दूसरे बैच के तीन DSP राधा प्रेम किशोर, शिवेंद्र और मुकेश महतो के नाम पर विचार नहीं किया गया। सीबीआई जांच के दायरे में होने के कारण इन अधिकारियों की प्रोन्नति पर विचार नहीं किया गया। जबकि वरीयता क्रम में ऊपर होने के बावजूद भी तीसरे बैच के DSP मजरूल होदा के नाम पर विचार नहीं किया गया क्योंकि वे धनबाद में फायरिंग केस में आरोपी और चार्जशीटेड हैं ।

वरीयता को आधार बना झारखंड में IPS के 24 रिक्तियों को भरा जाएगा

झारखंड पुलिस में 2017, 2018, 2019 और 2020 बैच में प्रमोशन से भरे जाने वाले IPS की 24 रिक्तियों को लेकर वरीयता को आधार बनाया गया है । खेल कोटा से बहाल सरोजनी लकड़ा और अमेल्डा एक्का को भी IPS रैंक में प्रोन्नति दे दी गयी है।

JPSC 2nd Batch के DSP रहे सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय,विजय आशीष कुजूर को आईपीएस का 2017 बैच आवंटित किया गया है।

JPSC 3rd Batch से दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार-1, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेश नैथानी, अजय कुमार-1, आरिफ एकराम, विमल कुमार, अविनाश कुमार के प्रमोशन पर चर्चा हुई है। इन सभी अफसरो को SP रैंक में प्रमोशन मिल गया है।  JPSC 3rd Batch के DSP को 2018, 2019 और 2020 की रिक्तियों में समायोजित किया जायेगा।

UPSC की सेलेक्शन कमेटी की मिनट्स जारी होने के बाद इस संबंध में आधिकारिक रुप से नोटिफिकेशन जारी कर दी जायेगी। सभी DSP के सर्विस रिकॉर्ड और परफॉर्मेंस को आधार बनाकर प्रोमोशन की फाइल तैयार की गई थी। सेलेक्शन कमेटी की बैठक में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक विभाग की सचिव वंदना डाडेल और DGP अजय कुमार सिंह शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments