Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAप्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल मिले नगर आयुक्त से

प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल मिले नगर आयुक्त से

समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन


रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार से मुलाकात जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान श्री जायसवाल ने रांची शहर के विभिन्न वार्डो में बरसात के मौसम से उत्पन्न समस्याओं के यथाशीघ्र समाधान की मांग की।
इस संबंध में एक ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त को बताया कि बरसात के मौसम में शहर वासियों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस की टीम ने रांची के वार्ड 35, 34, 05 15, एवं वार्ड 50 का भ्रमण कर वहां की जनसमस्याओं से अवगत होते हुए नागरिकों को आश्वस्त किया था कि समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। सभी जगहों पर रोड, नाली, जलजमाव एवं स्ट्रीट लाईट जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
आदित्य जायसवाल ने कहा कि वार्ड 15 के अंजुमन कॉलोनी में मस्जिद के सामने जलजमाव है, जिससे नमाजियों को काफी दिक्कतें हो रही है। सड़क , नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्या व्याप्त है। वार्ड 50 जो कि 30 साल पुरानी कॉलोनी है, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट से संबंधित कई आवेदन विधायक और निगम को दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक समस्याएं दूर नहीं हुई। श्री जायसवाल ने नगर निगम आयुक्त से उपरोक्त समस्याओं की निदान यथाशीघ्र करने की मांग की है।
रांची नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार ने प्रोफेशनल कांग्रेस की मांगों के प्रति आश्वस्त कराते हुए कहा कि हर समस्याओं के निदान के लिए रांची निगम संवेदनशील है। जल्द ही जिस वार्ड में जलजमाव की समस्या है, उसे दूर किया जाएगा। रोड, नाली निर्माण के लिए योजना बनायी जाएगी और स्ट्रीट लाइट लगाकर समस्या दूर की जाएगी। श्री जायसवाल ने बताया कि नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments