Monday, April 29, 2024
HomeDESHPATRAआ गई रंग बदलने वाली कार, BMW ने लॉंच की BMW iX...

आ गई रंग बदलने वाली कार, BMW ने लॉंच की BMW iX Flow

यह केवल एक साथ रंग ही नहीं बदलता है, बल्कि कलर आगे से पीछे की ओर चलता भी है।

डेस्क :

बीएमडब्ल्यू ग्रुप (BMW Group) जल्‍द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है जिसमें आप एक बटन दबाते ही अपनी कार का रंग बदल सकते हैं। 5 जनवरी को, कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट CES 2022 में इस पेंट को अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार iX के जरिए पेश किया। डेमो में दिखाई गई BMW iX इलेक्ट्रिक कार (Electric car) का रंग अपने आप बदल रहा था। जर्मन ऑटोमेकर की यह पेंट स्कीम दो अलग-अलग रंगों के बीच स्विच कर सकती है। बीएमडब्लू आईएक्स फ्लो (BMW iX Flow) नाम की कांसेप्‍ट कार इलेक्ट्रोफोरेटिक तकनीक (Electrophoretic Technology) से गाड़ी के रंग को काले से सफेद रंग में बदलने या सफेद से काले या दोनों को कंबाइंड रूप में बदलने में क्षमता रखता है। आईएक्स फ्लो इलेक्ट्रिक आईएक्स एसयूवी पर बेस्‍ड है, जिसे बीएमडब्ल्यू ने 2021 में लांच किया था।

कंपनी की ओर से आया बयान
बीएमडब्लू ग्रुप इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ ग्रोट ने लांच के दौरान एक गोलमेज साक्षात्कार के दौरान कहा कि कार आपको एक तरह से तैयार करती है, यह आपको एक्‍सप्रेस करती है – न केवल अंदर से बल्कि बाहर से भी – इसलिए हमने एक ऐसी तकनीक बनाने की कोशिश की है और इस कार को इस तरह से तैयार किया गया है जो आपको अपने मन का करने की अनुमति देता है। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के दौरान ड्राइविंग करते समय गाड़ी को अंधेरे से प्रकाश में बदलने में सक्षम होने से वाहन के अंदर दक्षता और थर्मल रेगुलेशन में मदद मिलेगी।

कार कैसे रंग बदलती है?
बीएमडब्ल्यू ने वाहनों के लिए ई-इंक नाम की कंपनी के साथ मिलकर एक एप्‍लीकेशन तैयार की है। बीएमडब्ल्यू की ई-इंक का उपयोग एसयूवी के पूरी बॉडी को कवर करने के लिए तैयार किए गए रैप के माध्यम से काम करता है। रैप में अलग-अलग रंग होते हैं, जो विभिन्न इलेट्रिक सिग्‍नल द्वारा उत्तेजित होने पर, त्वचा की सतह तक बढ़ जाएंगे, जिससे यह रंग बदल जाएगा। ई-इंक में करोड़ों माइक्रोकैप्सूल हैं, जिनका डायमीटर इंसान के बालों जितना है। हर माइक्रोकैप्सूल में सफेद रंग के निगेटिव चार्ज और काले रंग के पॉजिटिव चार्ज पिगमेंट हैं। इस तरह जब बटन दबाकर इन पिगमेंट्स को संदेश भेजा जाता है तो ये सरफेस के रंग को बदल देते हैं। ये लगभग वैसे ही है जैसे आप किसी मोबाइल के स्क्रीन पर वालपेपर को बदलते हैं। कंपनी ने कहा कि 2025 तक वह फ्यूचर तकनीक पर 34 बिलियन डॉलर तक खर्च करेगी।

यह केवल एक साथ रंग ही नहीं बदलता है, बल्कि कलर आगे से पीछे की ओर चलता भी है। यह एक एनिमेशन की तरह लगता है। इस पेंट स्कीम को BMW iX इलेक्ट्रिक कार में प्रदर्शित किया गया था, जो भारत में लॉन्च हो चुकी है। निश्चित तौर पर यह एक शुरुआती टेक्नोलॉजी है और आने वाले समय में इसमें कई बदलाव किए जाएंगे। हालांकि, आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए शायद इसका कमर्शियल लॉन्च मुश्किल हो। iX इलेक्ट्रिक कार को भारत में 1.16 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा।

बटन दबाते ही बदल जाता है कलर
जर्मन कार कंपनी BMW ने शो में बताया है कि इसमें एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें 1 बटन की मदद से आप कार के बाहर के कलर को बदल सकते हैं। जब इस कार के सिस्टम में लगे बटन को एक्टिव किया जाता है तो अचानक यह कार सफेद रंग में बदल जाती है। रंग बदलने वाली यह तकनीक हैरान करने वाली है।

टेंपरेचर सेंसटिव है कार
बीएमडब्ल्यू आईएक्स पर पेंट टेंपरेचर सेंसिटिव है। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि पेंट टेक्नोलॉजी तापमान को लेकर काफी संवेदनशील है। CES पर हमेशा से ही ग्लोबल कंपनियों का वर्चस्व रहा है। हालांकि, मोटर वाहन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों बीच बढ़ते मिश्रण के साथ, कई ऑटो और तकनीकी कंपनियां सीईएस में अपने इनोवेटिव्स को प्रदर्शित करती हैं। हालांकि  यह स्पष्ट नहीं है कि बीएमडब्ल्यू क्या इसे अपने ग्राहकों के लिए बाजार में उपलब्ध कराएगी या सिर्फ से इसे विशेष रूप से एक टेक्नोलॉजी  शोकेस के रूप में विकसित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments