Sunday, April 28, 2024
HomeJHARKHANDहेमन्त सरकार विफलताओं को छुपाने के लिए रच रही है हथकंडे: प्रदीप...

हेमन्त सरकार विफलताओं को छुपाने के लिए रच रही है हथकंडे: प्रदीप वर्मा

कांग्रेस-झामुमो ने चुनाव पूर्व जनता को दिग्भ्रमित करते हुए, बड़े-बड़े खोखले वादे करते हुए सत्ता पर सवार हुई। किन्तु इस सरकार ने कुर्सी मिलते ही अपने सारे वायदे भुला दिए।

रांची:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने हेमन्त सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो ने चुनाव पूर्व जनता को दिग्भ्रमित करते हुए, बड़े-बड़े खोखले वादे करते हुए सत्ता पर सवार हुई। किन्तु इस सरकार ने कुर्सी मिलते ही अपने सारे वायदे भुला दिए।
झारखंड में विकास ठप, राज्य की जनता त्रस्त

कहा कि हालत यह है कि झारखंड की जनता इस सरकार से त्रस्त है। खुद को ठगा महशुश कर रही है। कांग्रेस झामुमो की सरकार युवाओं के सवाल, महिलाओं के सवाल, किसानों के सवाल, गरीब गुरबा के सवालों को डाइवर्ट कर रही।

श्री वर्मा ने कहा कि इस राज्य में किसानों के साथ धोखा हुआ, राज्य में बालू, कोयला, आयरन ओर और पत्थर समेत अन्य खनिजों की लूट मची है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार है, ना रोजगार मिला ना भत्ता। लोकतंत्र विरोधी हेमंत सरकार में असंवैधानिक फैसले लिए जा रहे हैं। कोरोना काल में बदहाल व्यवस्था, धर्मांतरण को प्रोत्साहन देने वाली सरकार, राष्ट्र द्रोहियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। महिला विरोधी हेमंत सरकार में महिला उत्पीड़न एवं यौन शोषण में भारी वृद्धि, आदिवासियों के साथ अन्याय, रूपा तिर्की समेत अन्य मामलों में सरकार ने आदिवासी विरोधी निर्णय लिया है। दलित विरोधी सरकार, विधि व्यवस्था की स्थिति खराब, उग्रवादियों के हौसले बुलंद, जमीन सम्बंधित मामलों में लगातार इजाफा, राजधानी में दिनदहाड़े हत्याओं के दौर जारी है। अपराधी पकड़ से दूर हैं। युवा, किसान, महिला, गरीब गुरबा इस सरकार के कार्यशैली से परेशान हैं। सरकार इन विफलताओं को छुपाने के उद्देश्य से जनता को गुमराह कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments