Monday, April 29, 2024
HomeBIHARजय भारत सत्याग्रह आंदोलन देशवासियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार की...

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन देशवासियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों तथा विफलताओं का पर्दाफाश करेगी:-कांग्रेस

गया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशन में संपूर्ण भारत में प्रखंड, जिला, राज्य, एवम् राष्ट्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, देशवासियों के सहयोग से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेगी। देश देख रही है की किस प्रकार अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी लोकतंत्र का गला घोट रहे है, जिसके लिए संसद से सड़क तक आवाज उठाने वाले श्री राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है, जिसे हम कांग्रेसजन घर, घर, जन, जन में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत ले जायेंगे। गया धामी टोला शहीद स्मारक, कोतवाली थाना के पास अवस्थित शहीद स्मारक होते हुए कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एन एस यू आई, इंटक, महिला कांग्रेस, किसान मजदूर कांग्रेस, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ, के नेता कार्यकर्ता शांतिपूर्ण जय भारत सत्याग्रह मार्च कर,” मोदी सरकार घोटालेबाजों को बचाना बंद करो “, अडानी प्रकरण का जेपीसी जांच कराओ, लोकतंत्र का गला घोटना बंद करो आदि नारो को बुलंद किया, जय भारत सत्याग्रह मार्च कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव अमरजीत कुमार, जिला संगठक टिंकू गिरी, घनश्याम मिस्त्री, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू सोमनाथ पासवान, बुद्धू राम, मो रिजवान अख्तर, विनोद बनारसी ,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद कुशवाहा,श्रवण पासवान, कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति के सुनील कुमार राम, इंटक के डी एन पी शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, बाल्मिकी प्रसाद, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी,शिव कुमार चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, आदि ने कहा देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई को कम करने, चरम पर पहुंची बेरोजगारी को समाप्त कराने, अडानी प्रकरण महाघोटाले की जेपीसी जांच कराने, आनन फानन में देश के लोकप्रिय जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने आदि मुद्दो पर नित्यदिन संघर्ष जारी रहेगा। आज केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस को अतिपिछड़ा विरोधी कहने का काम कर रही है, जबकि भाजपा, आर एस एस को शायद यह पता नहीं है की कांग्रेस शाशित राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यो के मुख्यमंत्री अतिपिछड़ा है। कहा की श्री राहुल गांधी जी से माफी मांगने वाले लोगो को यह जानना चाहिए की उन्होंने अपने विदेश यात्रा के दौरान भारतीय लोकतंत्र के मामले को आंतरिक मामला बताते हुए इसे अपने देश में ही सुलझाने की बाते कहे है। भाजपा को ” भारष्टाचार जुमला पार्टी ” बताते हुए कहा की यह पार्टी कुछ के साथ, कुछ का विकास करते हुए सबके साथ विश्वासघात करने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments