Wednesday, May 1, 2024
HomeDESHPATRAएनइ होरो की 97 वीं जयंती सादगी से मनाई गई,एनई होरो की...

एनइ होरो की 97 वीं जयंती सादगी से मनाई गई,एनई होरो की जीवनी पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग

देशपत्र डेस्क

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में झारखंड आंदोलनकारी एनई होरो की 97 वीं जयंती चुटिया मेंमनाई गई।
इस अवसर एनइ होरो के चित्र पर झारखंड आंदोलनकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो,भुनेश्वर केवट,रंजीत बाड़ा,दिवाकर साहू, मंगलेश्वर उरांव, अनिल उरांव,निर्मल डुंगडुंग,सरोजनी कच्छप, विनीता खलखो,गोपाल महतो,अनिल खलखो,एरेन कच्छप, बाहा कच्छप सहित अन्य प्रमुख थे।
इस अवसर पर एनई होरो की जीवनी को पाठक्रम में शामिल करने की मांग की गई। साथ ही दो अप्रैल को विधानसभा के सभागार में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजू महतो ने कहा कि एनई होरो का जन्म 31 मार्च 1925 को हुआ था। वे झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के प्रणेता थे। वे 1968 में पहली बार तोरपा विधानसभा से विधायक चुने गए व बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। वे बृहत झारखंड के पक्षधर रहे थे। श्री महतो ने आंदोलनकारी कोरिडोर बनाने की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के महापुरुषों की जीवनी को दस्तावेजों के रूप में सहेजकर रखा जाए।
केंद्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि संघर्ष करने वाले, जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए राज्य गठन की तिथि से झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करते हुए मान-सम्मान, पहचान, पेंशन एवं नियोजन दिया जाए। झारखंड आंदोलनकारी के रूप में एनइ होरो अगुवा नेतृत्व कार्यकारी थे। उनके सपने अधूरे हैं। इसे साकार करने एवं अलग राज्य के उद्देश्य को पूरा करने का दायित्व झारखंड आंदोलनकारियों के कंधे पर है।
संयोजक भुवनेश्वर केवट ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को शोषण विहीन झारखंड बनाना है। महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर झारखंडियो की मर्यादाओं की रक्षा करनी है।
संघर्ष मोर्चा के रंजीत बाड़ा ने कहा कि एनई होरो मृदुभाषी व जनप्रिय नेता थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व अमर गाथाओं में एक है। सरोजनी कच्छप ने कहा कि एनई होरो के त्याग व संघर्ष के फलाफल आज अलग राज्य है।
दिवाकर साहू ने कहा कि अलग राज्य के संघर्ष में उनका बड़ा योगदान रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments