Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAलोक सेवा समिति की तीसवीं वर्षगांठ का आयोजन 30 अक्टूबर को दिल्ली...

लोक सेवा समिति की तीसवीं वर्षगांठ का आयोजन 30 अक्टूबर को दिल्ली में ,अनेक विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

नवल किशोर सिंह

  • रांची : झारखंड की ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था “लोक सेवा समिति” विगत 30 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित है। इस दौरान संस्था ने कई उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है, जो मील का पत्थर साबित हुई हैं। उक्त बातें झारखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और लोक सेवा समिति के संस्थापक मो. नौशाद खान ने कही। उन्होंने बताया कि गैर-सरकारी स्वयंसेवी संस्था “लोक सेवा समिति” अपने स्थापना काल से ही समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सर्वधर्म-समभाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर संस्था की ओर से विभिन्न धर्मों के समाजसेवियों को समाजसेवा के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने का क्रम जारी है। इस कड़ी में इस वर्ष संस्था ने अपनी स्थापना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें राज्य एवं देश के विभूतियों, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य व देश का नाम रोशन किया है, उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि लोक सेवा समिति के चयन समिति द्वारा चयनित कर कुछ विभूतियों को “भारत सेवा रत्न”, ” झारखंड रत्न” एवं “विशिष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले देश की नामचीन हस्तियां, उत्कृष्ट जनप्रतिनिधि, उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारी, ख्यातिप्राप्त पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है।
    मो.नौशाद खान ने कहा कि लोक सेवा समिति द्वारा 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में “इंपैक्ट ऑफ कोविड ऑन एजुकेशन” विषयक एक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में प्रख्यात शिक्षाविद बतौर प्रवक्ता शामिल होंगे। इस मौके पर समिति की ओर से एक स्मारिका का भी लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही समिति की सदस्यता ग्रहण करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में झारखंड की संस्कृति से जुड़ी लघु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि लोक सेवा समिति पिछले 30 सालों से समाज के हर वर्ग व हर धर्म -संप्रदाय के लोगों के सम्मान में प्रतिवर्ष समारोह आयोजित करती रही है। इसमें समिति को हर तबके का सहयोग मिलता रहा है। समिति द्वारा जन सहयोग से समाजसेवा, शिक्षा, सद्भावना, सामाजिक समरसता, मानव अधिकार, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियतों को सम्मानित भी किया जाता रहा है। स्थापना काल से ही संस्था द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए संपूर्ण झारखंड राज्य सहित देश के विभिन्न जगहों से लोग संस्था से जुड़ रहे हैं। अनेक विभूतियों के मार्गदर्शन व सहयोग से समिति मानव सेवा के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है।
    समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शख्सियतों/संस्थाओं को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। इनमें कई पदमश्री, कई ओलंपिक खिलाड़ी, कई बड़ी संस्थाएं शामिल हैं। समिति के संस्थापक मो.नौशाद खान बताते हैं कि समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments