Tuesday, May 7, 2024
HomeDESHPATRAअटल काव्यांजलि सम्मान समारोह आयोजित,साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

अटल काव्यांजलि सम्मान समारोह आयोजित,साहित्यकारों को किया गया सम्मानित


रांची। प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के (राष्ट्रीय इकाई ) एवं मां शारदे इंस्टिट्यूट,मोराबादी के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम “अटल काव्यांजलि सम्मान समारोह” का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध अधिवक्ता, इतिहासकार एवं वरिष्ठ साहित्यकार असित कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष असित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार संजय कृष्ण, सहायक अधीक्षक पद पर सुशोभित पदाधिकारी अनिता राय, पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट आदिवासी जनजातीय विभाग डॉ. हरि उरांव, दैनिक जागरण के ब्रांड मैनेजर महेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में आतिथ्य स्वीकार कर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच की गरिमा को सुशोभित किया। संस्था ने इन्हें अटल काव्यांजलि सम्मान से सम्मानित कर साहित्य क्षेत्र में अपना अनुपम योगदान दिया।
सुप्रसिद्ध समाजसेविका एंव कवियत्री सुषमा केरकेट्टा, ओज एवं वीर रस के कवि संजय राय , संस्था को साहित्यिक योगदान देने के लिए भोला पाठक एवं वरिष्ठ कवियत्री पूनम रानी तिवारी को सम्मानित करने का हमारी संस्था को गौरव मिला।
रेणु झा द्वारा दीपगान एवं प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन का दायित्व प्रतिमा त्रिपाठी ने निभाया और आभार ज्ञापन झारखंड इकाई प्रभारी कल्याणी झा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित कवि-कवियत्रियों ने अटल जी के व्यक्तिव पर अपनी कविताओं का पाठ करके कार्यक्रम में रस घोल दिया।
इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाले रचनाकार रहे गीता चौबे गूंज…अटल नाम था जिनका, अटल है जिनकी शान। रूना रश्मि जी…कुशल प्रवक्ता मन था कवि का। रंजना वर्मा ‘उन्मुक्त’ जी… सौम्य स्वभाव स्पष्ट सोच। ऋतुराज बर्षा… महान अटल जी। किन्तु सभागर आज गूँजा संजय राय जी की ओज की कविता सुनकर…पंजाबी धरती से भारत ने जब इंकलाब का हुंकार भरा। इसके अलावा शामिल अन्य कवि कवियत्री खुशबू बरनवाल, कविता रानी, प्रतिभा सिंह, सुधाकरण, रेणु झा, रेणुबाला धार, सुनीता उरांव, शोभा उरांव, पार्वती कुमारी, मीना बंधन, राजीव थेपरा जी, अमरजीत गहलोत ने अपनी रचनाओं के माध्यम से इस कार्यक्रम का मान बढ़ाया।
मीनू सिन्हा मीनल ने अटल जी के साथ बिताए बचपन के सुखद क्षणों को सभी के साथ साझा कर उनके सौम्य व्यक्तित्व की अनछुए पहलू से परिचय कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. कीर्ति काले, उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश कल्याणे , संस्था संस्थापक एंव महासचिव हरिप्रकाश पांडेय
राष्ट्रीय संयोजक एवं संगठन सचिव शुभ्रा सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रतिमा मणि त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments