Monday, April 29, 2024
HomeDESHPATRAअबकी बार बिहार में होगी भाजपा की करारी हार : सुबोधकांत सहाय

अबकी बार बिहार में होगी भाजपा की करारी हार : सुबोधकांत सहाय


रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि अबकी बार बिहार में भी भाजपा की करारी हार होगी। बिहार की जनता ने इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाने का निर्णय ले लिया है। श्री सहाय शनिवार को रिम्स में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए जनता इस बार झारखंड की तरह बिहार में भी विधानसभा के चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी।
श्री सहाय ने कहा कि झरखंड में भाजपा से लड़ाई ख़त्म हुई। अब हमारी लड़ाई बिहार में होगी। उन्होने कहा कि हम देश के किसी भी हिस्से में भाजपा से लड़ने को तैयार हैंl उन्होने कहा कि बिहार के चुनाव में लालू प्रसाद यादव की अनुपस्थिति खलेगी। लेकिन बिहार की जनता ने भाजपा को धूल चटाने का मन बना लिया है़। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो हाल झारखंड में गठबंधन का साथ देकर जनता ने किया, उसकी पुनरावृत्ति बिहार में भी होगी।
श्री सहाय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास की गंगा बह रही है। हेमंत सोरेन ने वैश्विक आपदा के समय जिस तरह कोरोना काल में जनता के प्रति समर्पित होकर काम किया, काबिले तारीफ है़। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राकेश सिन्हा, निजी सहायक दीपक प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments