Saturday, May 4, 2024
HomeDESHPATRAअर्चित आनंद भारतीय तलवारबाज़ी संघ की कार्यकारिणी समिति में निर्वाचित

अर्चित आनंद भारतीय तलवारबाज़ी संघ की कार्यकारिणी समिति में निर्वाचित

झारखंड तलवारबाज़ी संघ (झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन) के अध्यक्ष अर्चित आनंद 2021-2025 सत्र के लिए भारतीय तलवारबाज़ी संघ (फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की कार्यकारिणी समिति के लिए निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को रायपुर में भारतीय तलवारबाज़ी संघ (फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया) की विशेष आम सभा (SGM) सह चुनाव में वे कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर नोएडा से BJP विधायक पंकज सिंह व महासचिव पद पर राजीव मेहता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अर्चित आनंद के भारतीय तलवारबाज़ी संघ के कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने पर झारखण्ड फेंसिंग संघ के वरीय उपाध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य, प्रमोद कुमार, महासचिव जय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष करणवीर समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हैं। झारखंड की ओर से अर्चित आनंद व जयकुमार सिन्हा ने SGM में हिस्सा लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments