रांची। हेहल स्थित आनंद मार्ग गुरु निवास मधु मंजूषा ,पंडरा स्थित बाबा अस्पताल में जन्मशताब्दी सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को एक हजार लोगों को मास्क, प्रसाद(बुनिया), चूड़ा- गुड,मिल्क पावडर,टाॅवेल एवं 55 जरूरतमंद को भात दाल सब्जी खिलाया गया।
इस अवसर पर आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने कहा कि करोना महामारी से जो तबाही का दर्दनाक मंजर बना है, इससे निजात पाने लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करते मानसाध्यात्मिक यात्रा के द्वारा परम पद पाना है।
वितरण में आनंद मार्ग के दादा सत्यवान ब्रह्मचारी,ब्रजेश,महतो जी,महादेव,अगना ,सुरेश एवं आचार्य रागानुगानन्द अवधूत ने भाग लिया। उक्त जानकारी
आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत ने दी।
आनन्दमूर्ति जन्मोत्सव सेवा सप्ताह के तहत आनन्द मार्ग द्वारा प्रसाद वितरित
Sourceनवल किशोर सिंह