Friday, May 3, 2024
HomeDESHPATRAजांबाज पुलिस अधिकारी चंदन झा का नाम फेम इंडिया मैगजीन की सूची...

जांबाज पुलिस अधिकारी चंदन झा का नाम फेम इंडिया मैगजीन की सूची में शामिल


रांची / बोकारो। भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी चंदन झा का नाम फेम इंडिया मैगजीन की सूची में शामिल होना गर्व की बात है। श्री झा भारतीय पुलिस सेवा के एक तेजतर्रार, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। फिलवक्त वह बोकारो जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित हैं। बोकारो के 37 वें एसपी के रूप में श्री झा ने गत वर्ष 18 अप्रैल को पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे जमशेदपुर, गुमला व पश्चिम सिंहभूम में भी पुलिस कप्तान के पद पर सेवारत रहे हैं। नक्सलियों के विरुद्ध सघन अभियान का नेतृत्व करते हुए उन्होंने नक्सलियों की नकेल कसने में सफलता पाई। श्री झा जहां भी पुलिस कप्तान के पद पर पदस्थापित रहे, अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण करने, पुलिस-पब्लिक फ्रेंडली माहौल बनाने में सफल रहे। उनके नेतृत्व में पुलिस महकमे की छवि जनता के बीच बेहतर बनी है। अपने मातहत कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए अपराध नियंत्रण की दिशा में सदैव सक्रिय रहने वाले चंदन झा जनता के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं। पब्लिक फ्रेंडली पुलिस अधिकारी के रूप में श्री झा ने लोगों के बीच पुलिस विभाग की छवि बेहतर बनाने में भी सफलता पाई है। इससे पुलिस के प्रति जनता के विश्वास में काफी वृद्धि हुई है। उनके नेतृत्व में शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ जनता का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने के लिए उनकी रणनीति काफी कारगर होती है। अपराध नियंत्रण और शहर में शांति -व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
यही वजह है कि ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका फेम इंडिया मैगजीन में एशिया पोस्ट सर्वे शांति, सेवा, न्याय, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में चंदन झा का नाम शुमार किया गया है। झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए यह गौरव की बात है। फेम इंडिया मैगजीन ने देश के 200 जिलों के एसपी, एसएसपी सहित अन्य शीर्ष पुलिस पदाधिकारियों में से 50 पुलिस अधिकारियों का चयन किया।
अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, सजगता, व्यवहार कुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी सहित अन्य मापदंडों के आधार पर चंदन झा फेम इंडिया मैगजीन द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर खरा उतरे और उनका नाम फेम इंडिया मैगजीन की सूची में शामिल किया गया।
चंदन झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक जांबाज पुलिस अधिकारी हैं। अपने कर्त्तव्यों के प्रति समर्पित भाव से जुड़े रहना उनकी खासियत है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments