- रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विशेष रूप से संगठन की मजबूती, विस्तार एवं कोविड महामारी और माॅनसून से रांची के वार्डों में उत्पन्न जनसमस्याओं की समाधान पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। संगठन को सशक्त बनाने के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर बोकारो जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के कोर्डिनेटर कन्हैया पांडेय, रामदयाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना वायरस का फैलाव का रफ्तार धीमी हुई है, राज्य सरकार भी सभी के जीवन जीविका को लेकर चिंतित है और धीरे-धीरे कुछ पाबंदियों पर छूट दे रही है। वहीं कोविड व माॅनसून के आगमन से रांची शहर के वार्डो में जनसमस्या काफी बढ़ी है। मौजूदा स्थिति में पानी, साफ-सफाई, नियमित कचड़ों का उठाव, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने के कारण आमजनों को काफी परेशानी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस जन समस्याओं को लेकर नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डों का भ्रमण कर आमजनता से मौजूदा समस्याओं से अवगत होंगे तथा उन सभी समस्याओं के निदान को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिलकर बात रखेंगे।
श्री जायसवाल ने संगठनात्मक पहलू को रखते हुए कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश एवं जिला में मजबूती के लिए जल्द कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करेगी। कोरोना गाइडलाइन के तहत प्रदेश एवं जिलों में मिलन समारोह, गोष्ठी, छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर पार्टी की जनाधार बढाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही जनसेवा के क्षेत्र में प्रोफेशनल कांग्रेस अपनी योगदान सुनिश्चित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आमलोगों को लाभान्वित करने का भी कार्य करेगी।
बैठक में अमरजीत सिंह, सुरज झा, गौरव आनंद, पुनित कुमार, दामोदर प्रसाद, पप्पु सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को ले नगर आयुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Sourceनवल किशोर सिंह