Thursday, May 2, 2024
HomeDESHPATRAट्रस्ट ने नेत्ररोग से पीड़ित पत्रकार को इलाज के लिए किया सहयोग

ट्रस्ट ने नेत्ररोग से पीड़ित पत्रकार को इलाज के लिए किया सहयोग


रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणी श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम में ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची शहर की जानी-मानी समाजिक संस्था है। इस संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब असहाय जरूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को नेत्र रोग से पीड़ित एक वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार शर्मा (जयप्रकाश नगर, चूना भठ्ठा, मधुकम, रांची निवासी) को ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा सहयोग के रूप में 5100 (पांच हजार एक सौ) रुपए नेत्र रोग के इलाज के लिए प्रदान की गई।
विदित हो कि पत्रकार देवेन्द्र कुमार शर्मा नेत्र रोग से ग्रसित हैं। डाक्टरों ने उनके इलाज में काफी खर्च बताया है। उनकी आर्थिक स्थिति आजकल अच्छी नही है। इसलिए उन्होंने संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव से इलाज के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। उनके कष्ट और आग्रह को देखते हुए अध्यक्ष एव॔ सचिव ने संस्था के सदस्यों की बैठक बुलाई और सभी सदस्यों को देवेन्द्र कुमार शर्मा का कष्ट बताया और उनको सहयोग करने का आग्रह किया।उनके आग्रह को देखकर संस्था के सदस्यों ने उनको इलाज के लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने 5100/= रूपये की सहयोग राशि देने की सहमति प्रदान की।

                                                                                                            सेवा के इस महान कार्य संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, पुर्णमल सर्राफ,सुरेश भगत एवं संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments