Saturday, April 27, 2024
HomeDESHPATRAपेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य नियंत्रण जनहित में जरूरी: वाहिद खान

रांची/बोकारो: केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही वृद्धि के खिलाफ बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड पार्टी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे। श्री ठाकुर ने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में उछाल हो रहा है, जिससे पूरे देश की जनता त्रस्त है। केंद्र की भाजपा सरकार देश को लूटने का काम कर रही है। धरना को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव एवं नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश चलाने में पूरी तरह से असफल है। कच्चे तेल की कीमतें हों या फिर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, केंद्र की भाजपा सरकार इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि कई देशों में तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपने अड़ियल रवैया के कारण देश की आम जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है।लगातार क्रूड ऑयल के दामों में विश्व बाजार में गिरावट हो रहा है। लेकिन हिंदुस्तान में कीमतें बढ़ती जा रही है। ओएनजीसी के माध्यम से घरेलू लागत के लिए देश में जो तेल आयात किया जाता था, उसमें भी करीब 50 फ़ीसदी की गिरावट आई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार ने ओएनजीसी के बजट में भी काफी कटौती की है, जिसके कारण घरेलू उत्पादन पर भी असर पड़ा है। इस तरह से बेतहाशा कीमतें बढ़ने पर आम जनता पीस रही है और इसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। मौके पर बोकारो जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद रजा , उमेश प्रसाद गुप्ता , अशोक श्रीवास्तव , सगीर अंसारी अब्दुल मन्नान , देवाशीष मंडल निजाम अंसारी , कमरुल अंसारी , सत्यनारायण मिश्रा , जितेंद्र सिंह , नीतू सिंह , कमल दुबे , कन्हैया पांडे , सात बाबू , शराफत अंसारी , परिंदा सिंह , जमील अख्तर , मासूम मुदस्सार इत्यादि के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments