Thursday, May 2, 2024
HomeDESHPATRAरांची जिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल मिला विश्वविद्यालय के अधिकारियों से, छात्रों की...

रांची जिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल मिला विश्वविद्यालय के अधिकारियों से, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत


रांची। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मो.अमन अहमद के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ.राज कुमार शर्मा से मिलकर समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया।
प्रदेश सह संयोजक मो.हुसैन अंसारी ने कहा कि सत्र 2017-20 एवं 18-21 के छात्र-छात्राओं की समस्याएं अधिक है। विश्वविध्यालय में सेमेस्टर 3 का परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा नही होने के कारण अभी तक विश्वविद्यालय छात्र छात्राओं का अंक प्रमाण पत्र कॉलेज मे नही पहुचने से छात्र छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एस.एस मेमोरियल कॉलेज कार्यकारी अध्यक्ष विक्की विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रबंधन गंभीरता से ले और समस्याओं से निजात दिलाएं।

डीएसडब्ल्यू ने कहा कि पेमेंट के मामले में जिसका भी अधिक पेमेंट कटा है उसको विश्वविद्यालय रिफंड करने का कार्य कर रही है इसके लिए डीएसडब्ल्यू को आवेदन दे सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव इमरान हाशमी, इकाई उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, शाहीद अंसारी,
महासचिव अमन ठाकुर, नेहाल सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments