Sunday, April 28, 2024
HomeDESHPATRAशुभ पार्टी ऑर्गेनाइजर एंड कैटरर को ग्लोबल ट्रंफ फाउंडेशन ने किया पुरस्कृत

शुभ पार्टी ऑर्गेनाइजर एंड कैटरर को ग्लोबल ट्रंफ फाउंडेशन ने किया पुरस्कृत


रांची। राजधानी के शुभ पार्टी ऑर्गेनाइजर एंड कैटरर के संचालक राहुल कुमार कश्यप को ग्लोबल ट्राइंफ फाउंडेशन द्वारा उत्तम खानपान और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन सर्वे के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं को रेटिंग प्रदान की जाती है। इसी क्रम में वर्ष 2021 के लिए झारखंड राज्य से “शुभ पार्टी आॅर्गेनाइजर एंड कैटरर” का चयन करते हुए कैटरिंग के क्षेत्र में उत्तम खानपान और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में “शुभ पार्टी ऑर्गेनाइजर और एंड कैटरर” के संचालक राहुल कुमार कश्यप ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को संतोषप्रद सेवाएं प्रदान की जाती है। ग्राहक सेवा को सर्वोपरि मानते हुए उनके प्रतिष्ठान की ओर से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। “ग्राहक देवो भव” के सिद्धांत पर चलते हुए ग्राहकों को सर्वोत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के प्रति वह सदैव तत्पर रहते हैं। इसी का प्रतिफल है कि उनके प्रतिष्ठान को विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए ग्लोबल ट्रंफ फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाइयां दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments